NIVESH लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
NIVESH लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 24 नवंबर 2017

how to pick a share in share market

हेलो दोस्तों  हम सभी के मन यह सवाल जरूर आता है कि हम कौन सा शेयर चुने और कैसे चुने।
दोस्तों क्योकि हम सब के पास इतना समय  नहीं होता हे कि शेयर के बारे में जानकरी जुटा सके, कि  किस शेयर में निवेश करे। यह परेशानी न हो इसलिए में आपको कुछ तरीके बता रहा हूँ। 

pick the share

हमे किन किन बातो का ध्यान शेयर चुनते समय करना चाहिए -
  • सबसे पहले हमे यह देखना होगा की कंपनी ने शुरुआत  कब से की है
  • कंपनी का बिजनेस क्या है। 
  • कंपनी पर कितना कर्ज है। कर्ज कितने समय के लिए है।
  •  सबसे महत्वपूर्ण बात की कंपनी का साल भर का लाभ  कितना है। २०% से ऊपर लाभ वाली कंपनी अच्छी होती है। 
  •  कंपनी का एक साल का कितना टनओवर है। मतलब कंपनी साल भर में कितना माल बेचती है। 
  •  कंपनी  का  कितना और कहाँ पर निवेश है। 
  • कपनी का प्रमोटर कौन है और प्रमोटर की हिस्सेदारी कितने प्रतिशत की है 65% या उससे ज्यादा की प्रमोटर की हिस्सेदारी अच्छी होती है।
  • विदेशी निवेशकों का हिस्सा कितना है। 
  • पब्लिक का हिस्सा कितना है।
  • कंपनी का EPS कितना है अच्छी EPS वाली कंपनी अच्छी होती है।
  • कंपनी कितना डिविडेंड देती है मतलब कंपनी अपने लाभ में से कितना हिस्सा शेयर धारको को देती है। 
  • कंपनी के पास कितना केश है। मतलब कितना नगदहै। 
  • कंपनी का भविष्य का निवेश प्लान क्या है।
  •  कंपनी का प्लांट किस किस जगह है। 
  • हमे इन सभी बातो का ध्यान किसी कंपनी के शेयर को चुनते समय या उस में निवेश करते समय 
  • करना चाहिए।           

शुक्रवार, 17 नवंबर 2017

WHAT IS STOCK MARKET, शेयर बाजार क्या है

what is share market
bull

शेयर  क्या होता है -
                               दोस्तों शेयर मतलब हिस्सा होता है और शेयर बाजार में शेयर का मतलब किसी कंपनी में हिस्सेदारी खरीदना होता है। 
                                                      जब आप किसी कंपनी में शेयर खरीदते है तो उसका मतलब आप उस कंपनी में हिस्सेदारी खरीद रहे है। 

कंपनी शेयर कैसे जारी करती है  दोस्तों आपके मन में सवाल आ रहा होगा की कंपनी के शेयर आते कहाँ से है कंपनी  अपने शेयर को आईपीओ  के माध्यम से एक्सचेंज में लिस्ट कराती है 
IPO INTIAL PUBLIC OFFERING  कंपनी अपना  कुछ हिस्सा {शेयर } पब्लिक को इशू  करती है। 

एक्सचेंज क्या हैं ?- एक्सचेंज वह जगह होती हे जहां पर कंपनी अपने शेयर को लिस्ट कराती है          
                                इंडिया में दो एक्सचेंज है बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज एवं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज है। 
                                 इनमे दो इंडेक्स है SENSEX ओर NIFTY

SENSEX  बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स है। 
NIFTY   नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स है। 
STOCK MARKET ME TRADE होने वाले अन्य प्रोडक्ट -
  1. BOND /DEBENTURE
  2. MUTUAL FUNDS 
  3. DERIVATIVE
BOND/ DEBENTUER  
bullish market
BULL RUN
                                      BOND/DEBENTUER लोन की तरह काम करता है जब किसी कंपनी को पैसो की जरूरत होती है तब वह इसका उपयोग करती है वह इसमें  बैंक ,पब्लिक। या  फिर किसी कंपनी  को शेयर जारी कर पैसे जुटाती है बांड /डिबेंचर एक तय समय एवं एक तय ब्याज के लिए होता है जिसको बाद में repayment करना पड़ता है। 
BOND/DEBENTUER  में निवेश करना एक सुरक्षित निवेश होता है।
mutual fund म्यूच्यूअल फण्ड को हम सरल भाषा में यह कह सकते हे की एक ऐसा प्रोडक्ट 
जिसके माध्यम से हम शेयर बाजार में निवेश करते है म्यूच्यूअल फण्ड एक संस्था होती जो अपने शेयर जारी करती है जो लोग म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करते है उन्हें शेयर {यूनिट } जारी करती है म्यूच्यूअल फण्ड मैनेजर म्यूच्यूअल फण्ड में मिली रकम का उपयोग अपनी सूझबूझ के आधार पर शेयर बाजार में एवं कंपनी के शेयर में निवेश करते है।
                                                                 म्यूच्यूअल फण्ड उन लोगो के लिए अच्छा माध्यम जो शेयर बाजार निवेश करना चाहते है और जिनके पास समय नहीं हैजिनको यह मामूल नहीं होता की कौन सी कंपनी में निवेश करे। 
म्यूच्यूअल फण्ड में जो भी लाभ प्राप्त होता हे वह खरीदे गए यूनिट के अनुसार लोगो में बाँट दिया जाता है।
SIP{SYSTEMATIC INVESTMENT PLAN}-
म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करने का सबसे अच्छा तरीका की आप एस आई पी के माध्यम से निवेश करे। 
इसमें आप हर महीने थोड़ा थोड़ा निवेश कर सकते है इसमें म्यूच्यूअल फण्ड को आपके बैंक खाते से लिंक कर दिया जाता है जिससे की आपके द्वारा तय की गई एक तय राशि आपके बैंक खाते सेनिकल कर म्यूच्यूअल फण्ड में चली जाती है और उतने ही रकम के बराबर म्यूच्यूअल फण्ड यूनिट उस व्यकित के म्यूच्यूअल फण्ड खाते  में आ जाते है   SIP एक ऑटोमैटिक एवं सरल प्रोडक्ट है।

DERIVATIVES वायदा -
Derivatives का मतलब फ्यूचर बाजार या फ्यूचर लेनदेन इसमें आप स्टॉक मार्केट में जो  कंपनी वायदा बाजार में उसमे  ट्रेड कर सकते है इसमें आप ऑप्शन एवं फ्यूचर फ्यूचर में ट्रेड कर सकते है फ्यूचर बाजार एक तय समय के लिए होता है इसमें डेलिवरी नहीं होती है। 





गुरुवार, 9 नवंबर 2017

how to start learn basic investment in share market

how to start share market
how to start market
हेलो दोस्तों, हम सभी के मन में यह सवाल जरूर आता है कि शेयर मार्केट की शुरुआत कैसे करे ? दोस्तों यह सवाल मेरे मन भी आया था जिसका जबाब ढूढ़ने में मुझे तीन साल लग गए थे क्योकि में जहां रहता हूँ वहां पर शेयर मार्केट की जानकारी प्राप्त करना बहुत कठिन था। क्योकि वहां के लोगो को इसकी जानकरी बहुत कम थी। एक दिन में कुछ सामान खरीदने अपने दोस्त की दुकान गया था मै जिस दुकान में कुछ खरीदने गया था वहीं पर एक व्यकित भी कुछ खरीदने आए थे। तभी मेने उनकी बाते सुनी वो किसी से शेयर बाजार के बारे में बात कर रहे थे। मेने थोड़ा इंतजार किया। जब उनकी बात खत्म हुई तो मैने उनसे बात की मेने उनसे पूछ की आपको शेयर बाजार के बारे में पूरी जानकारी है उन्होंने कहाँ हाँ हे तो मेने उनसे कहाँ मुझे भी शेयर बाजार के  बारे में सीखना हे ओर उसे करना हैऔर उसे कैसे करते है.  तब उन्होंने मुझ से पूछ तुम भी सीखना चाहते हो मेने कहाँ हाँ  में तीन सालो से इसे सीखने की कोशिश कर रहा हूँ मुझे अभी तक वह व्यकित नहीं मिला जिसे शेयर बाजार की जानकारी हो मेने आपकी बाते  सुनी इसलिए मैने  आप से पूछा तब जाकर उन्होंने मुझे बताया की शेयर बाजार क्या होता है इसे कैसे करते है। उन्होंने मेरा खाता खुलवया और मुझे शेयरकैसे खरीदते और बेचते बताया। 

                               तो दोस्तों मुझे इस तरह इतना लंबा समय लगा लेकिन दोस्तों आप लोगो को इतना लंबा समय न लगे इसलिए में आप लोगो के लिए यह ब्लॉग लिख रहा हूँ  हिंदी में  

                                शेयर मार्केट में निवेश की  शुरुआत  कैसे करे ?

 आइए दोस्तों हम इसकी शुरुआत करते है सबसे पहले हमे दो खाते खोलने होंगे। 
  1. डीमैट 
  2. ट्रेडिंग 



                     डीमैट और ट्रेडिंग खाता क्या होता है यह हम अगले लेख में पढ़ेंगे। 


                                        धन्यवाद। 

equity kaya hai,equity kaya hoti hai, equity se hota kaya hai

हेलो दोस्तों  जब हम शेयर मार्किट की शुरुआत करते है तो सबसे पहला सवाल यह आता है कि  इक्विटी  क्या होती है ? आइए  दोस्तों हम इसके बारे में ज...